डर तो लगेगा....

भूतों पर विश्वास करना या नही करना लोगों का अपना मत है, पर भूतों के वजूद को नकारा नही जा सकता क्योंकि कुछ घटनाएँ और जश्मदीदों की बातों को अनदेखा नही किया जा सकता है |

दिल्ली से सटे गुडगाँव के एक कॉल सेन्टर में काम करनेवाले कुछ लोगों से भरी एक कैब (कार) देर रात एक सड़क से गुजर रही थी| अचानक ही द्वारिका सेक्टर 9 के सुनसान और वीरान सड़क पर कैब रुक गई, शायद गाड़ी में कुछ खराबी आ गयी थी, पर किसी में भी गाड़ी से नीचे उतर ने की हिम्मत नही थी क्योंकि सब ने यहाँ पर मौजूद  एक औरत के भूत की कहानी सुन रखी थी| जितना सन्नाटा उस सड़क पर था, उससे कई गुना ज्यादा सन्नाटा कार के अन्दर था क्योंकि गाड़ी ठीक  उस पीपल के पेड़ के पास बंद हुई थी, जहाँ कई लोगों ने उस औरत के भूत को देखा था |


थोड़ी देर बाद, अपनी सारी हिम्मत जुटाकर कार का ड्राईवर नीचे उतरा और गाड़ी के इंजन कि तरफ बढ़ गया| उसे कार के इंजन की जाँच में किसी भी तरह की गड़बड़ी नही मिली, वो कार में वापस बैठा और गाड़ी स्टार्ट की | गाड़ी तुरन्त चालू हो गई | एक एक कर के ड्राईवर ने पैसेंजर को उनके स्टॉप पर छोड़ा, कार में अब भी एक लड़की मौजूद थी जो आखरी स्टॉप पर उतरती थी | ड्राईवर ने जब उस लड़की के लिए गाड़ी रुकाई तो वह यह देख के हैरान रह गया कि वो लड़की गाड़ी की सीट पर बेहोश पड़ी थी, वो पूरी तरह पसीने से लथपथ थी |

जब वो लड़की होश में आई तो उसने ड्राईवर के होश उड़ा दिए | लड़की ने बताया कि अब कार पीपल के पेड़ के पास रुकी थी, तब सफ़ेद कपडे में लिपटी एक औरत कार के पास आई और कार कि खिड़की के पास खड़ी होकर कार में झांक रही थी,फिर वो खिड़की के शीशे पर खटखटाने लगी, उस औरत की आँखे भयानक सी थी और चहेरा बेहद डरावना था | और फिर जब कार स्टार्ट हुई तो वो औरत कार की रफ़्तार से कार के साथ भागने लगी | यह सब देखकर वो आखरी स्टॉप वाली लड़की बहुत डर गई और डर कि वजह से बेहोश हो गई |

लोगों का ये कहना है कि कुछ साल पहले उस सड़क पर एक दुर्घटना हुई थी, जिसमे दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये थे, बच्चों की माँ लोगो से मदद की भीख मांगती रही पर किसी ने उसकी कोई मदद नही की और उसके बच्चे तदप-तदप के मर गये | बच्चों माँ ये बर्दाश्त नही कर पाई और सदमे से उसकी भी मौत हो गई और उसी दिन से उस औरत का भूत यहाँ अक्सर लोगों को पीपल के पेड़ के आसपास दिखाई देता है | वो औरत आज भी लोगों की गाड़ियाँ रुकाकर मदद मांगती है, और कई बार तो गाड़ी वो गाड़ी का पीछा भी करती है |


दिल्ली की द्वारिका सेक्टर 9 की ये सड़क आज भी इतना सुनसान और अजीब है कि रात में अकेले वहाँ से गुजरने पर डर तो जरूर लगेगा |

Comments