डर तो लगेगा....
भूतों पर विश्वास करना या नही करना लोगों का अपना मत है, पर भूतों के वजूद को नकारा नही जा सकता क्योंकि कुछ घटनाएँ और जश्मदीदों की बातों को अनदेखा नही किया जा सकता है | दिल्ली से सटे गुडगाँव के एक कॉल सेन्टर में काम करनेवाले कुछ लोगों से भरी एक कैब (कार) देर रात एक सड़क से गुजर रही थी| अचानक ही द्वारिका सेक्टर 9 के सुनसान और वीरान सड़क पर कैब रुक गई, शायद गाड़ी में कुछ खराबी आ गयी थी, पर किसी में भी गाड़ी से नीचे उतर ने की हिम्मत नही थी क्योंकि सब ने यहाँ पर मौजूद एक औरत के भूत की कहानी सुन रखी थी| जितना सन्नाटा उस सड़क पर था, उससे कई गुना ज्यादा सन्नाटा कार के अन्दर था क्योंकि गाड़ी ठीक उस पीपल के पेड़ के पास बंद हुई थी, जहाँ कई लोगों ने उस औरत के भूत को देखा था | थोड़ी देर बाद, अपनी सारी हिम्मत जुटाकर कार का ड्राईवर नीचे उतरा और गाड़ी के इंजन कि तरफ बढ़ गया| उसे कार के इंजन की जाँच में किसी भी तरह की गड़बड़ी नही मिली, वो कार में वापस बैठा और गाड़ी स्टार्ट की | गाड़ी तुरन्त चालू हो गई | एक एक कर के ड्राईवर ने पैसेंजर को उनके स्टॉप पर छोड़ा, कार में अब भी एक लड़की मौजूद थी जो आखरी...